बसंत पंचमी का पर्व 22 जनवरी 2018 सोमवार को मनाया जायेगा | बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जाता है | इस दिन पढ़ाई - लिखाई से सम्बंधित जैसे, छात्र-छात्राएं , वकील ,लेखक ,सम्पादक , सभी को सरस्वती पूजन करना चाहिए | इस दिन हमें अपनी सभी पढ़ाई - लिखाई से सम्बंधित पुस्तकों , सामग्री आदि को स्वच्छ करना चाहिये | माँ सरस्वती के चित्र या प्रतिमा पर रोली/चन्दन से तिलक लगा कर पुष्पमाला पहनाये |
कुछ मिष्ठान का भोग लगाए | आरती करें | माँ सरस्वती का कोई भी स्तोत्र/ श्लोक गाये | माँ सरस्वती से विद्या बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करें |
No comments:
Post a Comment